नई दिल्लीः Holika Dahan today… कल होली है और आज रात में होलिका दहन होगा। परंपराएं कहती हैं, शाम को सूरज डूबते वक्त होली की पूजा और उसके बाद दहन किया जाता है। लेकिन आज शाम को भद्रा का अशुभ समय रहेगा। इस वक्त होली की पूजा तो कर सकते हैं लेकिन होली जलाने का मुहूर्त रात 11.30 से 12:30 तक रहेगा। आज 13 मार्च, गुरुवार की रात सुबह 10:35 से रात 11:29 बजे तक भद्रा का साया रहने वाला है। ऐसे में रात 11:30 बजे के बाद होलिका दहन किया जा सकेगा। साढ़े 11 बजे से होलिका दहन का शुभ मुहूर्त शुरू होगा और जो देर रात 12:15 बजे तक रहेगा। ऐसे में तकरीबन 45 मिनट तक होलिका दहन किया जा सकेगा।
अशुभ समय
राहुकाल – दोपहर 12 बजकर 35 मिनट से दोपहर 02 बजकर 03 मिनट तक
गुलिक काल – सुबह 09 बजकर 35 मिनट से सुबह 11 बजकर 05 मिनट तक
आडल योग – सुबह 06 बजकर 33 मिनट से सुबह 06 बजकर 19 मिनट तक
भद्रा – सुबह 10 बजकर 35 मिनट से रात 11 बजकर 26 मिनट तक
होलिका दहन मुहूर्त – रात 11 बजकर 26 मिनट से देर रात 12 बजकर 30 मिनट तक
दिशा शूल – दक्षिण
नक्षत्र के लिए उत्तम ताराबल
अश्विनी, भरणी, कृत्तिका, रोहिणी, आर्द्रा, पुष्य, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, अनुराधा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद