पाकिस्तान को फिर जख्म दे गई बलूच लिबरेशन आर्मी, 90 पाक सैनिकों की माैत

कोटाः 90 Pakistani soldiers died… पाकिस्तान के बलूचिस्तान में रविवार को ग्वादर कोस्ट गार्ड पर हमला किया गया। इससे पहले आज सुबह बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने पाकिस्तानी सेना पर फिदायीन हमले का दावा किया था। इसमें 90 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए। हमला क्वेटा से ताफ्तान जा रहे 8 मिलिट्री वाहनों पर नोशकी के हाईवे के पास किया गया।


BLA के मुताबिक उसकी मजीद और फतेह ब्रिगेड ने सेना के काफिले पर सुसाइड बॉम्बिंग की। स्थानीय पुलिस प्रमुख जफर जमानानी ने बताया कि यह हमला बलूचिस्तान के नौशकी जिले में हुआ। उन्होंने बताया कि विस्फोट से पास की एक अन्य बस भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मृतकों और घायलों को पास के अस्पताल ले जाया गया।

बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने हमले की निंदा की। किसी ने तत्काल जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन संदेह प्रतिबंधित बलूच लिबरेशन आर्मी पर जा रहा है, जिसने कुछ दिन पहले एक ट्रेन पर घात लगाकर हमला किया था, उसमें सवार करीब 400 लोगों को बंधक बनाया था और 26 लोगों को मार डाला था।

Leave a Comment