कीवः Russia and Ukraine war…. रूस और यूक्रेन युद्ध खत्म होने की कगार पर है। दोनों के बीच 30 दिनों के लिए सीमित युद्ध विराम यानी पार्शियल सीजफायर लागू कर दिया गया है। रूस ने यूक्रेन के ऊर्जा ठिकानों पर 30 दिनों तक हमला नहीं करने पर सहमति जताई है। हालांकि, इस युद्ध पर पूरी तरह से फुलस्टॉप लगाने के लिए रूस-यूक्रेन के सामने अहम शर्तें रखी गई हैं जिनमें रूस और यूक्रेन के बीच कैदियों की अदला-बदली की सहमति बन चुकी है। दोनों देशों के 175-175 बंदियों की रिहाई होगी। इसके अलावा, रूस ने सद्भावना दिखाते हुए 23 गंभीर रूप से घायल यूक्रेनी सैनिकों को कीव को सौंपने का भी फैसला लिया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ युद्ध विराम समझौते को लेकर आशावादी है, हालांकि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की को संदेह है कि पुतिन ट्रंप को दिखावटी समर्थन देने के अलावा और कुछ नहीं कर रहे हैं, जबकि रूसी सेना उनके देश पर बमबारी जारी रखे हुए है।