मुंबईः Will the price of gold come down?… बाजार के कुछ जानकार कह रहे हैं कि सोने के दाम में बड़ी गिरावट आ सकती है। इससे ग्राहकों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। कुछ लोगों का तो ये भी कहना है कि सोने के दाम में 38% तक की कमी आ सकती है। अगर ऐसा हुआ तो दुनियाभर में निवेश करने के तरीके बदल सकते हैं। दरअसल कहा जा रहा है कि सोने की कीमत इसलिए कम होगी क्योंकि सोने की सप्लाई तेजी से बढ़ रही है। वैसे सोने को एक लाख क्रॉस करने के लिए केवल 16 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी और चाहिए।
Will the price of gold come down?… अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 2,886 डॉलर प्रति औंस से ऊपर चल रही हैं। विशेषज्ञों के अनुसार सोने की कीमतों में तेजी आगे भी जारी रहेगी। सोने के दाम तीन हजार डॉलर प्रति औंस से 3200 डॉलर प्रति औंस तक जा सकते हैं। सोने की बढ़ती कीमतों को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि भविष्य में भी कीमतें बढ़ेगी और बाजार में सोना नए रिकॉर्ड को छू जाएगा।
