जालंधरः MP Channi disappeared again… पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर के मौजूदा सांसद चरणजीत सिंह चन्नी फिर से गायब हो गए हैं। अबकी बार वे शाहकोट से गायब हुए हैं। शाहकोट के लोगों ने चरणजीत सिंह चन्नी की गुमशुदा होने के पोस्टर दीवारों पर चिपकाए और लोगों में पंफलेट भी बांटे। इससे पहले सांसद चरणजीत सिंह चन्नी जालंधर से गायब हुए थे। जालंधर के लोगों ने पूरे शहर में जगह जगह चरणजीत सिंह चन्नी की गुमशुदगी वाले पोस्टर लगाए थे। उसी तरह अब शाहकोट के लोगों ने सांसद चरणजीत सिंह चन्नी की गुमशुदगी का पोस्टर लगाया है। शाहकोट के लोगों ने चरणजीत सिंह चन्नी का पोस्टर लेकर लोगों से अपील की है कि चन्नी को ढूंढने में मदद करें।
MP Channi disappeared again… लोगों ने कहा कि चुनाव के दौरान चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा था कि तो चन्नी रहेंगे या फिर चिट्टा रहेगा। चन्नी तो गायब हो गए, चिट्टा हर तरफ खुलेआम बिक रहा है। वहीं, कांग्रेस के प्रधान राजिंदर बेरी ने इसे राजनीति से प्रेरित बताया है। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रधान राजिंदर बेरी ने चन्नी के पोस्टरों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा केवल और केवल राजनीतिक लाभ के लिए ऐसे हथकंडे अपना रही है। उन्होंने कहा कि चन्नी समाज के हर वर्ग में लोकप्रिय हैं और उनका अंदाज लोगों में पसंद किया जाता है। भाजपा उनकी लोकप्रियता से घबरा चुकी है इसलिए पंजाब के असली मुद्दों कानून व्यवस्था, बेरोजगारी, नशे पर बोलने की बजाय पोस्टर गेम खेल रही है। बेरी ने कहा कि जालंधर लोकसभा हलके में 9 विधानसभा क्षेत्र में आते हैं और चन्नी हर विधानसभा क्षेत्र में जाते हैं। लोगों से उनका सीधा संपर्क है। भाजपा राजनीतिक हथकंडों को अपनाकर जनता का ध्यान असली मुद्दों से भटका रही है इसलिए मेरी भाजपाइयों को सलाह है कि वे पंजाब के असली मुद्दों पर ध्यान दें।