सुरक्षाबलों ने तोड़ी नक्सलियों की कमर, 30 नक्सली मार गिराए

दंतेवाड़ाः 30 Naxalites killed… छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा और बीजापुर बॉर्डर पर सुरक्षा बलों ने 30 नक्सलियों को मार गिराया है, जिनके शव बरामद कर लिए गए हैं। इस दाैरान डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड का एक जवान शहीद हो गया है। दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले की सीमा पर पुलिस और नक्सलियों के बीच यह मुठभेड़ चल रही है। नारायणपुर-दंतेवाड़ा बॉर्डर पर IED ब्लास्ट में दो जवान घायल भी हुए हैं। पुलिस के अनुसार, छत्तीसगढ़ में इस साल अब तक 71 नक्सली मारे गए हैं और 2024 में अलग-अलग मुठभेड़ों में जवानों ने लगभग 300 नक्सलियों को मार गिराया है, साथ ही 290 हथियार भी जब्त किए गए हैं।


पुलिस के अनुसार, गंगालूर थाना क्षेत्र में बीजापुर और दंतेवाड़ा के सरहदी जंगल में माओवादियों के खिलाफ अभियान चल रहा था। इस अभियान में सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम शामिल थी। अभियान के दौरान माओवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ लगातार जारी है। दोनों तरफ से लगातार गोलीबारी हो रही थी। सुरक्षाबल लगातार इलाके को खंगाल रहे हैं।

Leave a Comment