भाजपा का जल्द मिल सकता है नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, कई राज्यों के प्रधान भी बदलेंगे

नई दिल्लीः BJP may soon get a new national president… भाजपा को इस हफ्ते नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने PM आवास पर पार्टी नेताओं संग अहम बैठक की। बैठक में कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के अध्यक्षों के नामों पर चर्चा हुई है। अगले दो-तीन दिनों में करीब आधा दर्जन राज्यों के अध्यक्षों की घोषणा हो सकती है। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया 20 अप्रैल के बाद कभी भी शुरू हो सकती है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव जनवरी में होना था, लेकिन अप्रैल आधा बीत जाने के बाद भी नहीं हो सका है।

BJP may soon get a new national president…, जेपी नड्डा जनवरी, 2020 से राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव जनवरी में होना था। लेकिन, अप्रैल का महीना आधा बीत जाने के बाद भी यह लंबित है। पार्टी के अंदरूनी सूत्रों का मानना ​​है कि देरी का कारण ऐसे नेता का सावधानीपूर्वक चयन है जो संगठन को और मजबूत कर सके।

Leave a Comment