सावधानः डिजिटल अरेस्ट का झांसा देकर 86 साल की महिला से ठगे 20 करोड़

मुंबईः Digital Arrest… यहां एक 86 वर्षीय महिला 20.25 करोड़ रुपए की डिजिटल अरेस्ट से ठगी का शिकार हुई हैं। इस वारदात में गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी शायान जमील शेख (20) और राजिक आजम बट (20) हैं। शायान मालाड (वेस्ट) का निवासी है, जबकि राजिक मीरा रोड (ईस्ट) का रहने वाला है। जांच में पता चला है कि राजिक आजम बट एक अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी रैकेट का हिस्सा है। उसने Telegram ऐप पर 13 विदेशी नागरिकों का एक ग्रुप बनाया था, जिसके जरिए वह भारतीय बैंक खातों की जानकारी साझा कर रहा था, ताकि आगे भी धोखाधड़ी की जा सके। अपराधियों ने करीब तीन महीने तक महिला को लूटा।

उन्होंने 26 दिसंबर, 2024 से 3 मार्च, 2025 के बीच पूरी ठगी को अंजाम दिया। जालसाजों ने उनके पूरे परिवार को कानूनी पचड़े में फंसाने की धमकी दी। उनकी बातों में आकर जब 86 वर्षीय पीड़िता ने 20 करोड़ रुपये से ज्यादा गंवा दिए, तब जाकर उन्हें एहसास हुआ कि उनके साथ ठगी हो रही है। आखिरकार महिला ने पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने उन बैंक खातों को पता लगाया जिनमें लूट की रकम ट्रांसफर की गई थी।

Leave a Comment