चंडीगढ़ : Pastor Barjinder Singh caught in a new trouble… ताजपुर चर्च वाला पास्टर प्रॉफिट बरजिंदर सिंह द्वारा महिला व एक पुरुष को थप्पड़ जडऩे का मामला सामने आया है। अब सवाल ये उठता है कि पास्टर बरजिंदर को कब गिरफ्तार किया जाएगा। पादरी का ये कथित वीडियो चंडीगढ़ का बताया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि किस तरह से पादरी बजिंदर सिंह कथित रूप से पहले युवकों पर कुछ फेंकते हैं और फिर महिला पर हमला कर देते हैं। जिसके बाद महिला को थप्पड़ मारते है और गर्दन पकड़ लेते है। हालांकि इस बारे में ताजपुर चर्च और पादरी की ओर से कोई सफाई नहीं दी गई है।
Pastor Barjinder Singh caught in a new trouble… वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले बजिंदर सिंह बैठे हुए कुछ युवकों से बात कर रहे होते है। जिस समय यह घटना हुई, उस समय पादरी के कार्यालय कक्ष में एक बच्चा और तीन महिलाएं भी मौजूद थीं। फिर अचानक ही आपा खो बैठते है और युवकों पर कुर्सी से हमला कर देते है। सीसीटीवी टाइमिंग के मुताबिक यह वीडियो इसी साल 14 फरवरी दोपहर करीब 2 बजकर 20 मिनट का है।
महिला पादरी से बहस भी करती नजर आ रही है। पादरी जब महिला पर हाथ उठाता है तो मौके पर मौजूद लोग पादरी को पीछे धकेलने के लिए भी पहुंच जाते हैं। ये वीडियो एक बार चर्चा का विषय बन गई है। इससे पहल कपूरथला निवासी की एक महिला की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। पीडि़ता ने पास्टर पर छेड़छाड़ के अलावा परिवार को उससे जान का खतरा भी बताया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना सिटी में दर्ज एफआईआर में कपूरथला निवासी महिला ने बताया था कि प्रोफिट बरजिंदर सिंह जालंधर के गांव ताजपुर में द चर्च ऑफ ग्लोरी एंड विस्डम नाम से मसीही सत्संग करता है। महिला ने बताया कि उसके माता-पिता ने अक्टूबर 2017 में इसके चर्च में जाना शुरू किया था। जहां पर उसने मेरा फोन नंबर ले लिया और फोन पर मेरे साथ उल्टी सीधी बातें करने लगा और मैसेज भी करने लगा।