पी.एस.पी.सी.एल. द्वारा धान के सीजन के लिए तैयारियाँ पूरी: हरभजन सिंह ई.टी.ओ.

चंडीगढ़ः PSPCL has completed preparations for paddy season… पंजाब राज्य पावर कॉर्पाेरेशन लिमिटेड (पी.एस.पी.सी.एल) द्वारा इस साल के धान के सीजन के लिए बिजली की मांग और आपूर्ति से संबंधित सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। यह जानकारी आज यहाँ पी.एस.पी.सी.एल के सी.एम.डी अजोए सिन्हा और सभी डायरेक्टर्स एवं चीफ इंजीनियर्स के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक के बाद राज्य के बिजली मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. द्वारा दी गई। उन्होंने बताया कि धान के इस सीजन के दौरान लगभग 17 हजार मेगावाट बिजली की आवश्यकता पड़ेगी, जिसके लिए पी.एस.पी.सी.एल द्वारा अग्रिम प्रबंध कर लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही गर्मियों के मौसम में घरेलू उपभोक्ताओं को बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रबंध कर लिए गए हैं।

PSPCL has completed preparations for paddy season… स. हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने बताया कि जैसे पिछले तीन वर्षों के दौरान मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार ने राज्य के बिजली उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति मुहैया कराई है, उसी तरह इस वर्ष भी आपूर्ति मुहैया कराई जाएगी। बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री ने पी.एस.पी.सी.एल. के अधिकारियों को निर्देश दिया कि बठिंडा थर्मल पावर प्लांट और गुरु अमरदास थर्मल पावर प्लांट (जिसका पहले नाम जी.वी.के. थर्मल प्लांट था) का सर्वे करवाने और पी.एस.पी.सी.एल के पास उपलब्ध सरप्लस भूमि पर सौर ऊर्जा प्लांट लगाने के विकल्प तलाशे जा सकें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य में किसी भी ट्रांसफार्मर को ओवरलोड न होने दिया जाए। स. हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य में अगले 10 वर्षों में पैदा होने वाली बिजली की मांग की पूर्ति के लिए तैयारियाँ अब से ही शुरू की जाएँ ताकि उस मांग के अनुसार समय पर प्रबंध किए जा सकें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पी.एस.पी.सी.एल. के कर्मचारियों की बदलियों संबंधी भी नीति तैयार की जाए।

Leave a Comment