नई दिल्लीः Solar eclipse today… शनि अमावस्या के दिन कर्म शनिदेव मीन राशि में गोचर कर रहें हैं साथ ही साल का पहला सूर्य ग्रहण भी लगने जा रहा है। यह एक आंशिक सूर्य ग्रहण है जोकि भारत में दिखाई नहीं देगा, लेकिन इसके प्रभाव से बचने के लिए कुछ सावधानियां बरतनी बहुत ही जरूरी होती है। ये दोपहर 2 बजकर 20 मिनट से शुरू होकर शाम 6 बजकर 16 मिनट समाप्त होगा। शास्त्रों मे ग्रहण के दौरान कुछ कार्यों की सख्त मनाही होती है।
कहते हैं ग्रहण के दौरान की गई गलतियों के कारण व्यक्ति को तमाम कष्टों का सामना करना पड़ता है। ग्रहण के समय गर्भवती महिलाएं किसी भी तरह की यात्रा पर न जाएं। इस दौरान आप घर से बाहर भी जाने की भूल न करें। गर्भवती महिलाएं ग्रहण के समय पूजा-पाठ न करें। आप देवी-देवताओं की प्रतिमा का भी स्पर्श न करें। आप ग्रहण की अवधि में सोने से बचें। ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को धारदार वस्तुओं का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। आप चाकू और कैंची को हाथ में भी लेने से बचें। इससे होने वाले बच्चे पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
