जमशेदपुरः State president of Rajput Karni Sena shot dead… झारखंड के जमशेदपुर में ‘राजपूत करणी सेना’ के प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह की गोली मार कर हत्या कर दी गई। बताया जाता है कि मिनी पंजाब नामक होटल के पास स्थित एक गली में विनय घुस रहे थे तभी हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी। बताया जा रहा है अज्ञात अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। घटना से आक्रोशित करणी सेना के लोगों ने देर रात में राष्ट्रीय राजमार्ग NH 33 को जाम कर दिया और आगजनी कर पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
State president of Rajput Karni Sena shot dead… करणी सेना ने पुलिस को 12 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए अपराधियों की गिरफ्तारी मांग की है नहीं तो जमशेदपुर करने की चेतावनी दी है। अपराधियों की धर पकड़ के लिए देर रात छापेमारी जारी है। जमशेदपुर ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग का कहना है कि एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है। यहां पर इस संदर्भ में लोगों ने डिमना चौक जाम किया है, हम लोग आग्रह करते हैं कि आप लोग यहां से जाएं ताकि हम लोग अपनी कार्रवाई को आगे बढ़ा सकें। सारे ऑफिसर यहीं पर हैं, आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी होगी।