नई दिल्लीः ISRO Chandrayaan-5 mission gets approval… केंद्र सरकार ने चंद्रयान-5 मिशन को मंजूरी दे दी है। इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) के अध्यक्ष वी नारायणन ने बताया- अभी तीन दिन पहले ही हमें चंद्रयान-5 मिशन के लिए मंजूरी मिली है। इसमें जापान हमारा सहयोगी होगा। चंद्रयान-3 मिशन के लिए 25 किलोग्राम का रोवर (प्रज्ञान) ले जाया गया था, जबकि चंद्रयान-5 मिशन चंद्रमा की सतह का अध्ययन करने के लिए 250 किलोग्राम वजनी रोवर ले जाएगा।
इसरो के अध्यक्ष वी.नारायणन ने जानकारी दे दी है कि चंद्रयान-4 मिशन कब लॉन्च होगा। इसरो अध्यक्ष ने बताया कि संभावना है कि चंद्रयान-4 को साल 2027 में प्रक्षेपित किया जाएगा। इसरो अध्यक्ष ने बताया है कि चंद्रयान-4 मिशन का मकसद चंद्रमा से इकट्ठा किए गए नमूनों को वापस लाना है। चंद्रयान-5 में 250 किलोग्राम वजनी रोवर भेजा जाएगा, जो चंद्रयान-3 के रोवर प्रयागयान (25 किलो) से 10 गुना भारी होगा।
इसका उद्देश्य चंद्रमा की सतह का गहन विश्लेषण करना है। विशेषज्ञों के मुताबिक, चंद्रयान-5 भारत को चंद्र अन्वेषण में अग्रणी बनाने की दिशा में अहम कदम साबित होगा।