नई दिल्लीः Mehul Choksi arrested … पंजाब नेशनल बैंक से लोन धोखाधड़ी मामले में आरोपी भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को पुलिस ने बेल्जियम में गिरफ्तार कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चोकसी को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की अपील पर शनिवार को गिरफ्तार किया गया। फिलहाल वह जेल में है। मेहुल चोकसी ने मिलकर पंजाब नेशनल बैंक के साथ 13,500 करोड़ रुपये का लोन फ्रॉड किया था और भारत छोड़कर भाग गया था। इस पूरे फ्रॉड में मेहुल चोकसी के साथ उसका भतीजा नीरव मोदी भी शामिल था।
Mehul Choksi arrested … भारतीय एजेंसियों ने अभी हाल ही में चोकसी की लोकेशन का पता लगाया था, जिसके बाद उसे 12 अप्रैल को ही गिरफ्तार कर लिया गया था। बताते चलें कि भारतीय जांच एजेंसी सीबीआई की रिक्वेट पर मेहुल को गिरफ्तार किया गया है और वो अभी जेल में है। अब भारत सरकार, मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण की पूरी कोशिश करेगी।
