खनाैरीः Punjab Police vacate the Khanauri-Shambhu border… पंजाब पुलिस ने किसानों से खनाैरी-शंभू बार्डर खाली करवा लिए हैं जिससे लोगों को बड़ी राहत मिली है। भारी पुलिस फोर्स ने दोनों बॉर्डरों से किसानों को हिरासत में ले लिया। इस दौरान जिन किसानों ने पुलिसिया एक्शन का विरोध किया, उन्हें जबरन बसों में बिठाया गया। साथ ही बॉर्डरों पर किसानों द्वारा बनाई स्टेज, अस्थायी घरों को भी ढहा दिया गया।
किसानों की ट्रैक्टर-ट्रालियों को भी बॉर्डरों से हटा दिया गया। शंभू और खनौरी मोर्चे से महिलाओं को वाहनों से उनके घरों के लिए रवाना किया गया। कई किसान खुद ही मोर्चे से घरों के लिए निकल लिए। क्रेन और जेसीबी से किसानों के पक्के कब्जे तोड़े जा रहे हैं। अब बृहस्पतिवार से राजमार्ग शुरू हो जाएगा। किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा, “केंद्र सरकार ने बैठक की अगली तारीख 4 मई घोषित की है। आज हमारे किसान नेता केंद्र के साथ बैठक के बाद लौट रहे थे, तभी उन्हें हिरासत में ले लिया गया। देशभर के किसानों में गुस्सा है। पंजाब सरकार को समाधान निकालने के लिए किसानों से बातचीत करनी चाहिए।”