आखिरकार धैर्य की हुई जीत, सुनीता विलियम्स धरती पर लाैटीं

वाशिंगटनः Sunita Williams returns to earth… भारतीय मूल की अमेरिकी एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर 9 महीने 14 दिन बाद आज पृथ्वी पर लौट आए हैं। इनके साथ क्रू-9 के दो और एस्ट्रोनॉट अमेरिका के निक हेग और रूस के अलेक्सांद्र गोरबुनोव भी हैं। उनका ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट भारतीय समयानुसार 19 मार्च को सुबह 3:27 बजे फ्लोरिडा के तट पर लैंड हुआ।

दरअसल कैप्सूल अमेरिका के समय के अनुसार, सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात एक बजे के कुछ समय बाद अंतरराष्ट्रीय केंद्र से अलग हुआ और फिर पांच बजकर 57 मिनट (भारतीय समयानुसार बुधवार तड़के तीन बजकर 27 मिनट पर) पर फ्लोरिडा तट पर उतरा। स्पेसक्राफ्ट के धरती के वायुमंडल में प्रवेश करने पर इसका तापमान 1650 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा हो गया था। इस दौरान थोड़ी देर के लिए कम्युनिकेशन ब्लैकआउट हो गया था।

ड्रैगन कैप्सूल के अलग होने से लेकर फ्लोरि़डा के समुद्र में उतरने तक करीब 17 घंटे लगे। जैसे ही कैप्सूल फ्लोरिडा के तट पर गिरा, कई डॉल्फ़िन इसके चारों ओर तैरती हुई दिखाई दीं, जो अंतरिक्ष यात्रियों का घर लौटने पर स्वागत कर रही थीं।

Leave a Comment