पीओके जल्दी खाली करो… पाकिस्तानी सेना प्रमुख के बयान पर भारत की तीखी प्रतिक्रिया

नई दिल्लीः Vacate POK quickly… भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि PoK भारत का अभिन्न अंग है। इस पर पाकिस्तान का अवैध रूप से कब्जा है। पाकिस्तान को PoK हर हाल में खाली करना पड़ेगा। उन्होंने पाकिस्तान आर्मी चीफ के कश्मीर और टू नेशन थ्योरी वाले बयान पर यह प्रतिक्रिया दी। जायसवाल ने कहा कि यह थ्योरी 1971 में बांग्लादेश की आजादी के बाद ही खारिज हो चुकी थी। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर की हालिया टिप्पणियों पर गुरुवार को कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि भारत सच्चाई को स्वीकार करे और पाकिस्तान से घनिष्ठ संबंध बनाने की उम्मीद छोड़ दे।

Vacate POK quickly… जनरल मुनीर ने विदेश में रह रहे पाकिस्तानियों को संबोधित करते हुए कहा था कि भारत और पाकिस्तान दो राष्ट्र हैं। उन्होंने कहा था, ‘हम एक राष्ट्र नहीं हैं। इसीलिए हमारे पूर्वजों ने इस देश को बनाने के लिए संघर्ष किया। हमारे पूर्वजों और हमने इस देश के निर्माण के लिए बहुत त्याग किया है। हम जानते हैं कि इसकी रक्षा कैसे करनी है।’ इस दौरान उन्होंने दावा किया था कि कश्मीर इस्लामाबाद की ‘गले की नस’ है। इस बयान को भारत ने सिरे से खारिज कर दिया है।

Leave a Comment