लाहाैरः Train hijacked in Pakistan… पाकिस्तान में हालात दिन ब दिन बदतर होते जा रहे हैं। अब तो वहां फिल्मी स्टाइल में ट्रेन तक को हाईजैक कर लिया गया। BLA ने बयान जारी कर बताया कि 214 पैसेंजर्स को बंधक बना रखा है, जबकि 30 पाकिस्तानी सैनिकों की हत्या कर दी है। बलोच उग्रवादियों ने बंधकों को युद्धबंदी कहा है। BLA ने अपने लड़ाकों के रिहाई के बदले इन बंधकों की अदला-बदली करने के लिए सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। BLA का कहना है कि यह फैसला बदलेगा नहीं।
Train hijacked in Pakistan… जाफर एक्सप्रेस सुबह 9 बजे क्वेटा से पेशावर के लिए चली थी। इसके सिबि पहुंचने का टाइम 1.30 बजे था। इसके पहले ही दोपहर करीब 1 बजे बलूचिस्तान के बोलान जिले के माशकाफ इलाके में हुआ। रात 10 बजे 8 घंटे बाद तक भी ट्रेन पूरी तरह BLA के लड़ाकों के नियंत्रण में है। वहीं, इस घटना को लेकर अधिकारियों ने बताया कि जाफर एक्सप्रेस ट्रेन क्वेटा से खैबर पख्तूनख्वा के पेशावर जा रही थी, तभी उस पर गोलीबारी की गई। मिली जानकारी के अनुसार इस हमले में कई लोगों के मारे जाने की खबर है।
