इस्लामाबादः We are different from Hindus… पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल असीम मुनीर ने कहा है कि पाकिस्तान की नींव कलमे (इस्लाम धर्म का मूल मंत्र) पर रखी गई है। हम हर मामले में हिंदुओं से अलग हैं। हमारा धर्म अलग है, हमारे रीति-रिवाज अलग हैं। हमारी संस्कृति और सोच अलग है। यही टू-नेशन थ्योरी की नींव थी। देश की राजधानी इस्लामाबाद में पहले ओवरसीज पाकिस्तानी सम्मेलन जनरल मुनीर ने यह बात कही। जनरल मुनीर ने कहा, “पाकिस्तान की कहानी अपने बच्चों को आपको जरूर सुनानी है ताकि वो पाकिस्तान की कहानी न भूलें। हम दो देश हैं, हम एक देश नहीं हैं। इस देश के लिए हमारे पूर्वजों ने बलिदान दिया है।
We are different from Hindus… उन्होंने इस देश को बनाने के लिए बहुत ज्यादा त्याग किया है। हम जानते हैं कि इसकी कैसे रक्षा करना है।” हमारे पूर्वजों ने सोचा कि हम जीवन के हर संभव क्षेत्र में हिंदुओं से अलग हैं। हमारा धर्म अलग है, हमारे रीति-रिवाज अलग हैं। हमारी संस्कृति अलग है। हमारी सोच अलग है। हमारी महत्वकांक्षाएं अलग है। यह द्वि-राष्ट्र सिद्धांत की नींव थी, जिसे डाला गया था।